रांची (RANCHI): झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी. विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है. इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.
गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 35.5 डिग्री और सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में, डालटेनगंज में 32.4, बोकारो में 33.6 डिग्री हमको और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.