सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ स्लोगन के साथ सफाई अभियान शुरू

Shwet Patra

पटना (PATNA):  भागलपुर नगर निगम के द्वारा सोमवार को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ स्लोगन के साथ सफाई अभियान चलाया गया.  साथ ही इस दौरान शहर के लोगों को जागरूक किया गया. उल्लेखनीय है कि सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के स्लोगन पर नगर निगम भागलपुर के सभी 51 वार्डोऊ में आज से विशेष अभियान प्रारंभ हो गया है. इस स्लोगन को लेकर भागलपुर के उपनगर आयुक्त ने कहा कि पहले जिस रफ्तार से शहर में सफाई अभियान चल रहा था, उसमें बढ़ोतरी की जाएगी. सभी 51 वार्ड पर सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा.  उन्होंने कहा कि हम सफाई अपनाएंगे तभी हम बीमारी से दूर रह पाएंगे. आज का यह कार्यक्रम भागलपुर के खलीफाबाग चौक से प्रारंभ किया गया.  साथ ही शहर के सभी वार्डों के लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. इस दौरान उपनगर आयुक्त के साथ-साथ नगर निगम के पदाधिकारी और सफाई कर्मी मौजूद थे. 

More News