कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज से गुस्सा

Shwet Patra

पटना (PATNA): नवादा जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध मार्च निकाला और प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ता पटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज से नाराज थे. बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया था.


सरकार पर तनाशाही का आरोप

पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रजातंत्र चौक पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया. लोग सरकार पर तनाशाही का आरोप लगा रहे थे, साथ ही सीएम से इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस दौरान पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, इंटक अध्यक्ष मनीष कुमार, बेदामी देवी, गायत्री देवी, महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष शमा परवीण, रंजीत कुमार, अंजनी कुमार दीक्षित, अरविंद कुमार, एजाज अली मुन्ना, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र शर्मा, पकरीबरावां प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार, रौशन कुमार, दयानंद सिंह, कन्हैया कुमार, अजीत कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

पुलिस के बल प्रयोग में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता चोटिल

बता दें कि पुलिस के बल प्रयोग में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी., प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता चोटिल हुए थे. पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया था साथ ही लाठी चार्ज किया गया था. नीट पेपर लीक, अग्निवीर योजना व बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले थे.

More News